वाराणसी। शनिवार को नागरिक सुरक्षा भेलूपुर प्रखंड की आंध्रा आश्रम सम्पन्न हुआ।बैठक में भेलूपुर प्रखंड के डिवीजनल वार्डन वी वी सुंदर शास्त्री एव‌ं डिप्टी डिवीजनल वार्डन अभिषेक जायसवाल के नेतृत्व में रही।

पहलगाम हमले के बाद देश में बदले महोल‌‌ युद्ध की स्थिति को देखते हुए हवाई हमले के समय‌ कैसे बचाव अपने एवं अपने परिवार किया जाय।

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों को जिला अधिकारी के मार्गदर्शन में मार्क डिल के माध्यम से स्कूलो देने की खाका तैयार किया गया।

बैठक नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक श्री जितेन्द्र देव सिंह एव विवेक राय एव‌ इरफानुल होदा के द्वारा सभी स्वयंसेवकों को मार्क डिल कि विस्तृत जानकारी रियल रिवर्सल के द्वारा हवाई हमले या बम के द्वारा घायल होने पर रियल रिहर्सल के माध्यम से जानकारी दी गई।

संदीप कुमार (पोस्ट वार्डन) , दिलिप पांडेय (घटना नियंत्रक अधिकारी) कोतवाली प्रखंड के डिवीजनल वार्डन कन्हैया लाल यादव आज के बैठक में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही बैठक में विभिन्न पोस्टों से आए पोस्ट वार्डन ,डिप्टी पोस्ट वार्डन संजय कुमार गुप्ता , राम किशुन , भूपेंद्र सिंह गिल, संतोष मिश्रा, अरुण कुमार गुप्ता, डा राजेश कुमार बक्शी , सुरैया बानो,अनुपम भट्टाचार्य एवं विभिन्न प्रखंडों के आये स्वयंसेवकों ने मार्क डिल की ट्रेनिंग प्राप्त की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *