
रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।दक्षिण भारत से वाराणसी आए तीर्थ यात्री अनीश अलागाप्पा गारू महाराज जी ने मानसरोवर स्थित आंध्र आश्रम में दोपहर में दीन दुखियों को सौ की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कराया ।
प्रसाद ग्रहण करने के पहले सभी उपस्थित जनो ने हर हर महादेव , मां अन्नपूर्णा की जय , बाबा विश्वनाथ की जय आदि जयकारा किया।
श्रीराम तारक आंध्रा आश्रम के प्रबंधक सी सी सीताराम शास्त्री जी ने कहा इसी तरह कोई भी बाबा विश्वनाथ की नगरी में दोपहर को भोज प्रसाद ग्रहण करवाने से स्वर्ग लाभ प्राप्त होता है। तथा उनको आगे जन्म लेना नहीं पड़ता है। इस तरह के भंडारे में परोसने वाले भी पुण्य के भागीदार होते हैं।
कार्यक्रम में सोमारू गौर, शंभू यादव, भूरे, प्रेम बिंद, उत्पल दत्त, सुनील यादव, तोसन शामिल रहे।
