अग्रसेन इंटर कॉलेज के सामने निःशुल्क प्याऊ का शुभारम्भ

 

वाराणसी। श्री काशी अग्रवाल समाज के अग्रसेन महिला समिति की ओर से 41वें ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ मंगलवार को अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में किया गया। समर कैंप का उद्धघाटन मुख्य अतिथि काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक श्रीकांत मिश्रा, सभापति संतोष कुमार अग्रवाल, रंजना अग्रवाल, डॉ रचना अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पाणिनि कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने गणेश वंदना एवं मंगलाचरन गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने सम्बोधन में वक्ताओं ने कहा कि श्री अग्रसेन महिला समिति द्वारा बच्चों को गर्मी की छुट्टिओं के सदुपयोग हेतु उनके ज्ञान कौशल को बढ़ाने एवं महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिये ग्रीष्म कालीन शिविर का आयोजन वर्षों से सराहनीय कार्य किया जा रहा है। श्री अग्रसेन महिला समिति की संयोजिका मालिनी चौधरी नें बताया कि इस वर्ष स्केटिंग, डांस, पेटिंग, कत्थक स्कूटी ड्राइविंग सहित कुल 60 से अधिक कोर्स बच्चों एवं महिलाओं के लिये संचालित किये जा रहें हैं। जिसमें वैदिक गणित, कार ड्राइविंग, हेयर ड्रेसिंग एवं एडवांस ब्यूटीसियन का कोर्स शुरू किया गया है। 22 जून तक चलने वाले यह प्रशिक्षण शिविर में कुल तीन सत्र प्रातः 8 से 10, 10 से 12 एवं सायं 4 से 6 बजे तक कुशल प्रशिक्षकों के निर्देशन में लगभग 500 बच्चों एवं महिलाओं नें अब तक पंजीकरण कराया है। अग्रसेन इंटर कॉलेज के सामने प्रद्युम्न कुमार शाह एवं शशिबाला शाह के सौजन्य से निःशुल्क प्याऊ काशुभारम्भ श्री कांत मिश्रा ने किया। ठाकुर प्रसाद बुक्सेलर की ओर चंदा अग्रवाल ने श्री कांत मिश्रा को रामायण एवं महाशिवपुराण की प्रति भेंट की।

कार्यक्रम में स्वागत समाज सेवा अध्यक्ष शशिबाला शाह, संचालन अर्चना अग्रवाल, संयोजन मालिनी चौधरी एवं रीता प्रकाश एवं धन्यवाद ज्ञापन मंत्री बृजकमल दास अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर उपसभापति दीपक अग्रवाल लायन, मंत्री समाज राजकिशोर चंद्र अग्रवाल, डॉ रूबी शाह, आलोक शाह, सलिल अग्रवाल, आमोद अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, अमित अग्रवाल बॉबी, अरविन्द जैन, मनीष गुप्ता, दिव्य विभव बंसल, अमरचंद अग्रवाल तथा श्री अग्रसेन महिला समिति की सुनीता अग्रवाल, स्वयं प्रभा अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, वाणी अग्रवाल उषा अग्रवाल, मधु अग्रवाल, सपना अग्रवाल, पल्लवी अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल, वर्षा जैन, रजनी अग्रवाल, नूपुर अग्रवाल, माधुरी अग्रवाल, अम्बिका अग्रवाल सहित कुल दर्जनों महिला समाजसेवियों नें सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *