वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज में कॉलेज शिक्षक संघ द्वारा आयोजित समारोह में इस सत्र में सेवानिवृत्त हो रहे दो वरिष्ठ शिक्षकों प्रो. चन्द्र प्रकाश सिंह (भूगोल विभाग) एवं प्रो. गरिमा सिंह (शिक्षक शिक्षा विभाग) का भावभीना सम्मान किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो डीके सिंह ने किया। शिक्षक संघ उदय प्रताप कालेज के अध्यक्ष प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में शिक्षक संघ के मंत्री प्रो. सुबोध सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी संकायों के शिक्षकगण उपस्थित रहे और सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके शैक्षणिक जीवन के योगदान के लिए शुभकामनाएं एवं सम्मान प्रदान किया गया। यह समारोह शिक्षकों के योगदान के प्रति संस्थान की कृतज्ञता और सम्मान को दर्शाता है।
