वाराणसी। यूपी कालेज में गुरुवार को अवकाश ग्रहण कर रहे सांख्यिकी विभाग के प्रो. उपेंद्र कुमार का सम्मान किया गया। प्रो.उपेद्र ने अपने कार्यकाल के पुराने संस्मरणों को साझा किया। मुख्य अतिथि जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के पूर्व कुलपति प्रो. हरिकेश सिंह ने कहा कि यूपी कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में हिमालय हाईट का बनारस में उत्तरी ध्रुव है जबकि दक्षिणी ध्रुव बीएचयू है। विशिष्ट अतिथि लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज मुगलसराय के प्राचार्य प्रो. उदयन मिश्रा थे। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने किया। स्वागत शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. सुधीर कुमार राय, मंगलाचरण रसायन विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आनंद राघव चौबे और संचालन प्रो. गोरखनाथ, धन्यवाद ज्ञापन मंत्री डॉ .मयंक सिंह ने किया। इस अवसर पर साहित्यकार डॉ.राम सुधार सिंह, प्रो शशिकांत द्विवेदी, डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. दुर्ग विजय सिंह, डॉ. दयानंद प्रसाद साहा, प्रो. दिवाकर सिंह , प्रो. सुधीर कुमार शाही , प्रो. रमेश धर द्विवेदी, प्रो. नरेंद्र कुमार, प्रो. संजय कुमार शाही, प्रो. शशिकांत द्विवेदी, प्रो.पंकज कुमार सिंह, प्रो. मीरा सिंह, प्रो. मधु सिंह प्रो.अरविंद प्रताप सिंह, डॉ. आर.एन. सिंह, प्रो. राघवेंद्र सिंह रघुवंशी, प्रो. तुषार कांत श्रीवास्तव, डा. शिवबचन, डॉ संजय श्रीवास्तव आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *