
यूपीएससी द्वारा सिएट कॉलेज (गहनी) के खेल मैदान पर

वाराणसी। यूपीएससी द्वारा पन्द्रह दिवसीय ग्रीष्मकालीन फुटबाल प्रशिक्षण शिविर 25 मई रविवार को 6:30 बजे प्रात : से सीएट कॉलेज गहनी के खेल मैदान पर प्रारंभ होने जा रहा है। डा.(मेजर ) अरविन्द कुमार सिंह के अनुसार शिविर का समापन आठ जून को 6:30 बजे से होगा। शिविर में सौ से अधिक खिलाड़ी वाराणसी के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाग कर रहे हैं। कुछ खिलाड़ी वाराणसी जनपद के बाहर के भी है। यूपीएससी के आयोजन सचिव सत्येंद्र बहादुर सिंह की सूचना के अनुसार प्रशिक्षण शिविर को ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के “ए” केटेगरी लाइसेंसधारी मुख्य प्रशिक्षक अपनी सेवाएं देंगे। शिविर स्थल तक खिलाड़ियों को आने जाने हेतु परिवहन सुविधा उपलब्ध रहेगी ।
शिविर में शामिल प्रत्येक खिलाड़ी को नाश्ते के अतिरिक्त जर्सी, हाफ पैंट और मोजा उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर के दौरान किसी एक दिन खिलाड़ियों को वाटर पार्क पिकनिक पर भी ले जाया जाएगा ।
पिछले वर्ष फुटबाल प्रशिक्षण शिविर में विदेशी प्रशिक्षकों की सुविधाएं ली गई थी। शिविर के उपरांत जुलाई अंतिम सप्ताह से इंटर स्कूल फुटबॉल लीग चैंपियनशिप का आयोजन भी किया जाएगा। यह सीएट कॉलेज एवं यूपीएससी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की जाएगी ।
