वाराणसी। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत जनपद में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र/छात्राओं हेतु यू०पी०एस०सी०/यू०पी०पी०एस०सी०, नीट एवं जे०ई०ई० की कक्षायें चालू वित्तीय वर्ष में 01 जुलाई से संचालित की जायेंगी। जिसके लिए विभिन्न कोर्स के अनुसार अध्यापन कार्य हेतु अतिथि प्रवक्ता/व्यख्याताओं एवं विषय विशेषज्ञों की आवश्यकता है।
उक्त जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चन्द दूबे ने बताया कि योजनान्तर्गत यू०पी०एस०सी०/यू०पी०पी०एस०सी० जे०ई०ई० एवं नीट की कोचिंग हेतु योग्य अनुभवी एवं प्रोफेशनल
व्याख्याताओं की सेवाये चयन समिति की अनुशंसा से परीक्षण व्याख्यान/ट्रायल लेक्चर के उपरान्त जिला समिति द्वारा सूचीबद्ध किया जायेगा। व्याख्याताओं को प्रति व्याख्यान 2000/- कार्मिक मानदेय का भुगतान किया जायेगा। एक व्याख्यान की अवधि 90 मिनट होगी। एक अतिथि प्रवक्ता को प्रतिमाह अधिकतम 30 व्याख्यान तक अनुमन्य होगें। अध्यापन कार्य हेतु इच्छुक विषय विशेषज्ञ अपना आवेदन पत्र/सी०वी०, अनुभव प्रमाण पत्र एवं सुसंगत शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ 05 जून तक महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ में किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10:00 बजे से सांय 05:00 तक सम्पर्क कर दे सकते है, साथ ही उपरोक्त अन्य जानकारी हेतु मोबाइल नम्बर 8601096875 पर सम्पर्क कर सकते है। उन्होंने बताया कि 2018 या उसके बाद यू०पी०एस०सी०/यू०पी०पी० एस०सी० की साक्षात्कार देने वाले या कम से कम दो बार मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।
