वाराणसी। काशी की सुप्रसिद्ध सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संस्था काशी ओम शांति सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में शुक्रवार को सायं 5:00 बजे से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में *शिवार्चनम्* कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसके तहत अंतर्राष्ट्रीय वायलिन वादक पंडित सुखदेव मिश्र के नेतृत्व में सितार पर पं.अमरेन्द्र मिश्र व तबला पर श्रीकान्त मिश्र के बीच मे अद्भूत जुगलबंदी एवं चैतन्य योग सेवा संस्था की सलोनी गुप्ता के नेतृत्व में ग्रुप डांस एवं कथक नृत्य की प्रस्तुति की गई । सुप्रसिद्ध संगीतकार रविंद्र जैन जी के शिष्य पंडित राकेश तिवारी ने काशी महिमा पर अपना गायन प्रस्तुत किया । इससे पूर्व कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विश्व संस्कृत प्रतिष्ठानम की अध्यक्षा महाराजकुमारी कृष्णप्रिया, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रूबल शाह ,काल भैरव मंदिर के महंत वीरेंद्र मिश्रा, सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान के वेंकटरमण घनपाठी, पंडित चंद्रशेखर घनपाठी सहित काशी ओम शांति सेवा ट्रस्ट की अध्यक्षा पी यू शांति, सचिव वी आर स्वामीनाथन राजेश, कोषाध्यक्ष आर सेल्वाकुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। नन्ही कलाकार कुमारी रामाश्री दीक्षित ने श्लोक प्रस्तुत किया। तत्पश्चात प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना सलोनी गुप्ता ने गणेश वंदना के साथ मनमोहक कत्थक की प्रस्तुति की ।इसके बाद ग्रुप डांस में आरोही गुप्ता,आरुषी गुप्ता, आन्या अग्रवाल, आद्या अग्रवाल, लक्षिता शर्मा शिवानी गुप्ता लावण्या गुप्ता आदि कलाकारों ने महिषासुर मर्दिनी की प्रस्तुति की। इसके बाद चैतन्य योग सेवा संस्था की कनक गुप्ता ने आकर्षक योग नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन चक्रवर्ती विजय नावड ने किया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र, चैतन्य योग सेवा संस्था के आशीष टंडन, तमिलनाडु की डॉ पदमजा सुब्रमण्यम, मीनाक्षी मदन, प्रोफेसर के चंद्रशेखर, केदार मंदिर के मुख्य अर्चक धुल्लीपल्ला नारायणा, उत्कर्ष नावड, उमाशंकर गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

भवदीया

वी आर स्वामीनाथन राजेश

सचिव,काशी ओम शांति सेवा ट्रस्ट ,

वाराणसी

मो.9790751388

 

मोबाइल नंबर- 9140389122

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *