
मेडिकल के क्षेत्र में सेवा करने का विचार, सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर मिली बधाई
बलिया।लार रोड स्थित कोलम्बस इण्टर नेशनल स्कूल का मेधावी छात्र शिवांश सोनी घोषित सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में 93.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय के सभी छात्रों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शिवांश सोनी के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक सिंह, दादा सतीश कुमार वर्मा, दादा कृष्ण नारायण सोनी, पिता अनिल कुमार सोनी ने खुशी का इजहार करते हुए बधाई दी।शिवांश सोनी को अच्छा ढंग से पढ़ने हेतु हर सम्भव मदद करने को कहा।
शिवांश सोनी के पिता अनिल कुमार सोनी बेसिक शिक्षा परिषद में सहायक अध्यापक है।
शिवांश सोनी मेडिकल के क्षेत्र जाने की मानसा व्यक्त किया है।
