
वाराणसी। किसी खिलाड़ी के खुश रहने के लिए शरीर ,दिमाग,एवं आत्मा के आपसी तालमेल की नितांत आवश्यकता है। एक का भी अभाव आपके लक्ष्य एवं खुशी को प्रभावित करेगा। तीनों का तालमेल उसे एक बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में तैयार करता है। यह बातें ग्रीष्मकालीन फुटबाल प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन के अवसर पर सिएट कॉलेज गहनी के फुटबॉल मैदान पर रविवार को प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ एसके सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा। डॉ राममूर्ति सिंह ने खिलाड़ियों को लक्ष्य के प्रति सतत जागरूक रहने के लिए कहा, साथ ही शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक भोजन की आवश्यकता पर बल दिया ।
इस अवसर पर ग्रामीण बैंक के ब्रांच मैनेजर शशिकांत सिंह ने भी थे। सभी खिलाड़ियों को यूपीएससी के आयोजन सचिव सत्येंद्र बहादुर सिंह के कीट द्वारा उपलब्ध कराया गया। संयोजन और संचालन डा.मेजर अरविन्द कुमार सिंह ने किया।इस अवसर पर डॉ एस के सिंह, डॉ राममूर्ति सिंह ,नवीन सिंह एवं शशिकांत सिंह को यूपीएससी ने सम्मानित किया। 115 खिलाड़ियों 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। प्रशिक्षण शिविर में साकेत सिंह, अमित, मनजीत एवं सचिन प्रशिक्षित करेंगे।
