पूत के पांव पालने में दिख जाते हैं – डॉ. अनुराधा बनर्जी

वाराणसी । युवा लेखिका रिद्धिमा मिश्रा लिखित कविता संग्रह इंग्लिश पोयम बुक ” इट्स कोल्ड आउटसाइड, इजेंट इट” का शनिवार को छावनी क्षेत्र के एक होटल में आयोजित भव्य समारोह विमोचन सम्पन्न हुआ। पुस्तक का विमोचन प्रोफेसर अनुराधा बनर्जी (अंग्रेज़ी) पूर्व विभागाध्यक्ष, बसंत वूमेन कालेज, (प्राचार्या) प्रो अलका सिंह, पूर्व सीएमओ डाक्टर बीवी सिंह, डॉ.सुचरिता गुप्ता ने किया । तथा लेखिका को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं स्वस्तिवाचन से मंचासीन अतिथि ने किया ‌।

इस दौरान विदुषी सुचरिता गुप्ता ने गायन से श्रोताओं के मन को मनमोह लिया ।गायन की बोल थी ‘ एही ठईया मोतिया हेरई ली हो रामा ‘ जिससे माहौल खुशनुमा बन गया।

मुख्य अतिथि प्रो अलका सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैंने आज तक इतनी ऊर्जा के साथ कहीं भी पुस्तक विमोचन नहीं देखा है ।हर मां – पिता को बच्चों की रुचि को आगे बढ़ाना चाहिए, जिससे उसकी प्रतिभा का निखर हो सके। लोकार्पित पुस्तक दिल से लिखी गई किताब है।

डॉ बीवी सिंह ने कहा कि रिद्धिमा इतनी कम उम्र में जो पोयम लिखा है वह जीवन के अनेक पहलुओं को छूने वाला है। प्रोफेसर अनुराधा बनर्जी ने कहा कि मैंने पुस्तक को अच्छी तरह पढ़ा है। जब मन में वेग आ जाता है तो रुकता तभी है जब लेखनी को आयाम मिल जाता। किताब एक कविता को पढ़ने के बाद हिंदी अनुवाद कर बताया कि रिद्धिमा ने जीवन को नजदीकी दी है कि जीवन में बिखराव और खालीपन है। चारो तरफ से मै घिरी हुई हूं, सभी प्यार करने वाले है लेकिन अकेलापन भी है…।

कवि डा लियाकत अली ने कविता पाठ किया. हशम तुराब ने बनारस की गलियों और इनकी पहचान पर एक कविता सुनाया।

लेखिका रिद्धिमा बी फार्मा अंतिम वर्ष की छात्र है।जिसे बचपन में ही कविता लिखने का शौक हो गया।

यह किताब करोना काल में लिखी गई जिसे दिल्ली के पब्लिशर राइटर्स ने प्रकाशन किया है।

आमजन को पुस्तक अमेज़न पर उपलब्ध है।

इस अवसर पर रामजन्म मिश्रा, माता प्रसाद मिश्रा, हरीश पाठक, कमल कुमार सिंह, दीपक, रेवांतक, विनोद सेठ आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *