राबर्ट्सगंज।ऑल इंडिया पावर ग्रेड के निदेशक शिव तपस्या पासवान का आगमन मधुपुर में रविवार को हुआ।
मधुपुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिव तपस्या पासवान का माल्यार्पण और अंगवस्त्रम से सम्मानित किया ।
सम्मानित करने वालों में उमाशंकर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, कबीर सुकृत के डॉक्टर संजय पाठक, नवनीत उपाध्याय, आशीष सिंह, संदीप सिंह, ताहिर सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित है।
अपने प्रवास के दरम्यान पासवान जी ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए उनके सुख-दुख में सदा साथ रहने की बात कही ।
शिव तपस्या पासवान जी बड़े ही उदार और संगठन के हित में कई बात करने वाले एक प्रमुख कार्यकर्ता है।
