
वाराणसी। प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र की ओर से प्रेमचंद स्मारक स्थल लमही में आयोजित सुनों मैं प्रेमचंद कहानी पाठ 1560 दिवस पूर्ण होने पर प्रेमचंद की कहानी स्वर्ग की देवी का पाठ प्रताप शंकर दुबे ने किया। सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार डॉ राम सुधार सिंह, प्रो. श्रद्धानंद व सूर्य प्रकाश मिश्र ने किया। इस अवसर पर ऋत्विक सिंह को प्रेमचंद मित्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ राम सुधार सिंह, रमेश लालवानी, एम पी सिंह व निदेशक राजीव गोंड, डा. मनोहर लाल, चंदन मौर्य, रोहित गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, ऋत्विक सिंह, सुरज कुमार, खुशवंत श्रीवास्तव, राहुल यादव, अंकित सिंह आदि थे।। संचालन आयुषी दूबे व सभी का स्वागत डा. राजेश श्रीवास्तव, धन्यवाद ज्ञापन मनोज विश्वकर्मा ने किया।
