वाराणसी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा पिछले दिनों प्रदेश के 403 विधानसभा क्षेत्र में से 108 विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी नियुक्त कर उस विधानसभा क्षेत्र के जोन,सेक्टर एवं बूथ प्रभारीयों संग़ बैठक कर उस विधानसभा की रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश कार्यालय में प्रेषित करने को प्रभारीयों को निर्देश दिए हैं। रविवार को मंडुवाडीह स्थित केएन. मैरिज लॉन में रोहनिया विधानसभा की समीक्षा बैठक रोहनिया विधानसभा के संगठन प्रभारी/प्रदेश सचिव सपा दूधनाथ पटेल द्वारा पार्टी के जोन, सेक्टर, बूथ प्रभारियों एवं विधानसभा के वरिष्ठ नेताओं संग बैठक की गई। बैठक में पिछले चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को मिले वोटो का विवरण और हार के कारणों पर गहन विचार विमर्श किया गया। साथ ही विधानसभा में पार्टी को बूथ स्तर पर और सशक्त बनाने के लिए भी आपस में विचार विमर्श किया गया।

संबोधित करते हुए रोहनिया विधानसभा के संगठन प्रभारी दूधनाथ पटेल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी को प्रदेश में सरकार बनाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा प्रदेश के उन 108 विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी नियुक्त कर वहां की रिपोर्ट मांगी गई है। जहां पर हमारे प्रत्याशी बहुत कम मतों के अंतर से चुनाव हार गए थे। इसके पहले वहां पर समाजवादी पार्टी के विधायक हुआ करते थे। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी उन्हीं लोगों में से प्रत्याशी बनाएगी जो वोटर लिस्ट एवं बूथस्तर पर पार्टी को मजबूत करने एवं पीडीए जन चर्चा कार्यक्रम को मजबूती प्रदान कर रहे है। सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि पार्टी द्वारा प्रत्येक विधानसभा में हर महीने मासिक बैठक का आयोजन किया जाता है। जिसमें जोन, सेक्टर व बूथ प्रभारी उपस्थित होते हैं। पिछले तीन मासिक बैठकों में जो लोग भी अनुपस्थित होंगे या जो लोग निष्क्रिय होंगे उनकी जगह नए लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव आनंद मौर्य ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक महेंद्र सिंह, मनीष सिंह, गोपाल यादव, विवेक यादव, आनंद पटेल, शशी यादव, ओ. पी. पटेल, मो० शहजाद पप्पू, शिवपूजन पाल, ओमप्रकाश सिंह, दुर्गावती पटेल, योगेश सिंह, सचिन प्रजापति, डॉ. प्रभु नारायण यादव, डॉ. कुलदीप गौतम, कमला यादव प्रधान, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, रामकिंकर पटेल, लाल बहादुर यादव, सुनील बिंद, नियाज अहमद अंसारी, जय श्री यादव, वरुणपति उपाध्याय, बबलू मौर्या, गुड्डू पटेल, अरुण यादव, रोशन सिंह, विकास सिंह आदि लोगों ने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *