
वाराणसी। अर्दली बाजार में मीरा फाउंडेशन की ओर से रविवार को नि:शुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया। फाउंडेशन द्वारा अर्दली बाजार तिराहे के श्रमिकों और राहगीरों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्याऊ की व्यवस्था की गई है। मीरा फाउंडेशन की दीपशिखा कन्नौजिया ने बताया कि पास में सुबह से दोपहर तक काम की तलाश में लेबर सट्टी में मजदूर भाई इकठ्ठा रहते हैं। उनकी मांग पर प्याऊ का शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर विजय कुमार (टाटा) अंशु पांडेय, रतनदीप जायसवाल, रूपांजलि, शालिनी, सुमित सोनी,नीलांबर, सुमिता भट्टाचार्य, सुधा शर्मा, अंशुल, एस. कुमार, डॉ. हिमांगिनी, कामना, स्टडी विद समीना, विशाखा, अनामिका, सत्यनारायण आदि थे।
