
वाराणसी । लंका स्थित विश्व संवाद केंद्र में सक्षम काशी प्रांत की बैठक रविवार को सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में गत वर्ष के दौरान आयोजित हुए कार्यक्रम का प्रांत का वृत श्री घनश्याम पाण्डेय, प्रांत सचिव ने उपस्थित जनो के समक्ष प्रस्तुत किया। साथ ही साथ वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, सोनभद्र, भदोही, मीरजापुर एवं चंदौली के सचिवों ने भी अपने – अपने जिला का पूर्ण विवरण प्रस्तुत किया।
वर्ष 2025-26 के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तार से चर्चा हुई ।
सक्षम की प्रांत महिला प्रमुख श्रीमती राधा सिंह ने महिला टोली के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया।
उन्होंने कहा प्रांत में महिला टोली का गठन सभी 12 जिलों में हो चुका है।
युवा प्रमुख श्री स्वप्निल राय ने सूचित किया कि प्रांत के 10 जिलों में युवा टोली का गठन हो चुका है। वर्ष के दौरान होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत चर्चा हुई। श्री कुलदीप सिंह जी के स्थान पर प्रयागराज से योगेंद्र वाजपेई जी को प्रांत अध्यक्ष का दायित्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कमलाकांत पाण्डेय जी प्रदान किया।
प्रांत सचिव श्री घनश्याम पाण्डेय जी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
