वाराणसी। रविवार को रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल द्वारा रोटरी चले गांव की ओर की कल्पना के तहत रोटरी ग्राम सेवा दल की स्थापना कार्यक्रम ग्राम बसंत पट्टी रोहनिया, गंगापुर मार्ग में 11 गांव के प्रबुद्ध जनों को रोटरी ग्राम सेवा दल की सदस्यता ग्रहण कर किया गया। जिसमें पी जी रोटेरियन संजय अग्रवाल जी थे

उक्त कार्यक्रम में “एकल विद्यालय वन यात्रा” का भी कार्यक्रम विद्यालय बसंत पटी के 50 छात्रों के साथ मनाया गया और साथ ही छात्रों को पठन -पाठन की सामग्री भी वितरित की गई।

रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल के अध्यक्ष रो.पवन कुमार सिंह ने बताया कि रोटरी ग्राम सेवा दल रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल के अधीन रहकर गांव में सेवा कार्य, चिकित्सा कैंप, जन जागरूकता अभियान, शिक्षा के प्रचार प्रसार एवं उसके विकास में सहयोग व सहायता प्रदान करेगा।साथ ही उक्त आयोजन में छात्रों एवं ग्रामीणों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शंठी जी कोष, रो.जगदीश झुनझुनवाला, रो.श्याम सुंदर प्रसाद, रो.दिनेश गर्ग, रो.शशी उपाध्याय, रो.एच डी रघु, रो. मनोज जाजोदिया, रो. विजय नारायण कपूर, रो.शशि शाह, रो. ज्ञानेंद्र उपाध्याय, रो.संतोष बजाज, रो.अवधेश गुप्ता, रो.मनीष लोहिया, रो.दिनेश मेहता, रो.महेश पोद्दार, रो.डॉ विवेक कुमार, रो.राजीव अग्रवाल, रो.संजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में बसंत पट्टी के ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *