
वाराणसी। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत राजघाट पर चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में मीरा फाउंडेशन और सेना के जवानों, गंगा टास्क फोर्स, नमामि गंगे विचार मंच , सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी ने यह सिद्ध कर दिया कि जब हम सब एकजुट होते हैं, तो परिवर्तन संभव होता है। गंगा सिर्फ एक नदी नहीं, हमारी संस्कृति, आस्था और जीवन की धारा है। इस अभियान में गंगा तट को पॉलीथिन मुक्त बनाने हेतु किया गया श्रमदान अत्यंत सराहनीय रहा। सेना के जवानों व गंगा टास्क फोर्स द्वारा सतत पेट्रोलिंग और समर्पण, तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं की ऊर्जा से यह जनजागरण अभियान और भी प्रभावी बन सका। मीरा फाउंडेशन की ओर से सफाई कार्य हेतु हैंड ग्लव्स प्रदान किया गया। इस अवसर पर सूबेदार देवेंद्र बसनेट, सूबेदार जगदीश चंद, जय विश्वकर्मा, शिवांगी पांडेय, दीपशिखा, अजय कन्नौजिया, विजय टाटा, दिवाकर प्रसाद, अतिंद्र त्रिपाठी, भीम सिंह, टीपू, अखिलेश, इंदु आदि थे।
