वाराणसी। पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान पर 31 मई तक भाजपा की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इसी क्रम में सोमवार को गुलाब बाग, सिगरा स्थित पार्टी कार्यालय पर अभियान संयोजक जगदीश त्रिपाठी व एडवोकेट अशोक जाटव के संयोजन में महारानी अहिल्याबाई होल्कर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से महारानी अहिल्याबाई के कृतित्व को लोगों ने देखा। युवा पीढ़ी को पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई के बारे में अवश्य जानना चाहिए, जिससे वह अपने जीवन को राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के पवित्र कार्य में प्रतिबद्धता पूर्वक लगा सकें। उन्होंने कहा कि महारानी अहिल्याबाई ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर पूरे भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थानों में मंदिर बनवाए। सरोवर, घाटों, कुओं व बावड़ियों का निर्माण कराया। उनके जीवन पर आधारित इस प्रदर्शनी का उद्देश्य जन-जन तक उनकी कृतियों को पहुंचना है ताकि लोग उनका अनुसरण करें।

प्रदर्शनी उद्घाटन के अवसर पर मुख्य रूप से चंद्रशेखर उपाध्याय, आत्मा विश्वेश्वर, इंजीनियर अशोक यादव, मधुकर चित्रांश, एडवोकेट अशोक जाटव, जगदीश त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, कुसुम पटेल, डॉ रचना अग्रवाल, प्रज्ञा पांडेय, योगेश सिंह पिंकू, बबलू सेठ, तारकेश्वर गुप्ता बंटी, राजीव सिंह डब्बू, मनोज सोनकर, अतुल सिंह, बृजेश चौरसिया, मधुप सिंह, प्रमोद यादव मुन्ना, रवि खरवार, मंजू सिंह, रवि राय हिलमिल सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *