वाराणसी। केंद्रीय कारागार में सोमवार को रोटरी क्लब रॉयल्स संस्था के तत्वावधान में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में रोटरी क्लब की ओर से डॉ. रजत सिंह, डॉ. आदित्य सक्सेना, समन्वय एवं अन्य अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने भाग लिया। शिविर में लगभग 300 बंदियों के दांतों का परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं। लगभग 50 बंदियों के दांतों में सड़न या हिलने की शिकायत पर ऑपरेशन कर उन्हें निकाला गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब वाराणसी रॉयल्स द्वारा बंदियों के प्रशिक्षण हेतु 2 कम्प्यूटर, 2 सिलाई मशीनें और 1 वाटर कूलर भी भेंट किया गया, जिससे स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मनिर्भरता से जुड़े कार्यों में बंदियों को मदद मिलेगी।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र ने रोटरी क्लब अध्यक्ष निशांत नेवर एवं उनकी टीम का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विकास अग्रवाल, अनुप अग्रवाल, पियूष जैन, दिवस अग्रवाल, मनु धवन, शशांक अग्रवाल, रितेश टिबरेवाल, विवेक शाह, अमित सिंह, आशुतोष पोद्दार, कौशिक सेठ, आशीष पाटोदिया समेत कई समाजसेवी उपस्थित रहे। आयोजन में वरिष्ठ चिकित्साधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, कारापाल अखिलेश कुमार, उपकारापाल अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय,
किशन सिंह वाल्दिया, प्रशिक्षु उपकरापाल विवेक प्रकाश, कुमारी सिमरन फार्मासिस्ट संदीप खरे आदि कि सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *