वाराणसी । देश की आज़ादी में काशी में क्रांतिकारी अखबार “रणभेरी” का गुप्त रूप से वितरण कर कई बार अंग्रेजी पुलिस से मार खाने वाले जेल की यात्रा करने वाले बाल सेनानी के रूप में मशहूर तथा काशी के सोनकर समाज में ” नगर सेठ” के नाम से प्रसिद्ध लालमन सोनकर का 13 मई को निधन हो गया था।

सोमवार को भाजपा के वाराणसी जिला अध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा मंडुवाडीह स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प चढाकर उनको श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा कि बाल सेनानी के नाम से मशहूर लालमन सोनकर जो अपने समाज में लालमन सेठ के नाम से जाने जाते थे। उनके अंदर देशभक्ति कूट-कूट कर भरी थी और वह देश को आजाद कराने के लिए अपने बाल जीवन में काफी संघर्ष किये। उस समय के अखबार रणभेरी को उन्होंने घर-घर बांटकर लोगों में देश प्रेम का अलग जागते थे । ऐसे बाल सेनानी को शत-शत नमन । फिल्म और टीवी सीरियल निर्माता दिलीप सोनकर उनके छोटे पुत्र है, जिन्होंने देश के लिए क्रांतिकारी धारावाहिक “रणभेरी ” लाल -रेखा एवं प्रसिद्ध पौराणिक टी वी श्रृंखला “परशुराम ” का निर्माण तथा वर्तमान में काशी खण्ड पर आधारित मेगा धारावाहिक “काशी विश्वनाथ ” को निर्माण किया है अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुएने कहा कि पिताजी की अंतिम इच्छा थी कि काशी विश्वनाथ सीरियल वह अपने जीते जी प्रसारित होते देखे लेकिन उनकी इच्छा पूरी नहीं हुई लेकिन हमें आशा है कि बाबा विश्वनाथ जी के कृपा से जल्दी पूरी होगी जो जल्द ही पुरे विश्व में प्रदर्शित होगा। श्रद्धांजलि देने के लिए मुंबई और बनारस के अतिथियों का आना जाना लगा है ।

भाजपा के जिला महामंत्री प्रभात सिंह जिला उपाध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख प्रवेश पटेल आनंद पटेल ,मोती लाल शास्त्री, अभिनेता रणजीत कावले , मान सिंह, सी ए हिमांशु तिवारी, प्रीतम सिंह, अशोक राय, विनोद सोनकर शास्त्री, के के द्विवेदी, विवेक खत्री आदि तमाम गणमान्य लोगों का स्वागत उनके बड़े पुत्र जगदीश सोनकर ” मुन्ना जी “बड़े भतीजे अनिल सोनकर शास्त्री ने किया।

कार्यक्रम का संचालन रामयश मिश्रा ने किया तथा धन्यवाद दिलीप सोनकर ने किया।

इस अवसर पर विकास सोनकर विशाल सोनकर सतीश सोनकर , रितेश सोनकर , आकाश सोनकर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *