
वाराणसी। मीरा फाउंडेशन की ओर से अर्दली बाजार में मंगलवार को वृद्ध मित्र संस्था से जुड़े वृद्धजनों में सहारे के रूप में छड़ी वितरित की गई। यह फाउंडेशन की करुणा और सेवा भावना का प्रतीक रहा। जिसमें संगठन के सदस्य विपिन सिंह, कार्यक्रम मैनेजर दीपशिखा, अतिंद्र त्रिपाठी,दिवाकर प्रसाद ने अपने हाथों से दादा-दादी समान वृद्धजनों को सहारा प्रदान करते हुए उनका हालचाल लिया गया। दीपशिखा ने कहा कि वृद्धजनों की सेवा और सम्मान हमारा नैतिक कर्तव्य है।वृद्धजनों से संवाद कर बढ़ती उम्र में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए और साथ ही जीवनभर सीखने की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। इस अवसर पर दीपशिखा, विपिन, विजय टाटा, अजय, अतिंद्र, मनोज,सोनम प्रसाद, दिवाकर, संजय, विपिन यादव, अमिताभ मिश्रा, सोनी, और मुस्कान, बसंती, तुलसी सुलावी, सुदामा, अजीजून आदि थे।
