
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा पिछले दिनों प्रदेश के 403 विधानसभा क्षेत्र में से 108 विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी नियुक्त कर उस विधानसभा क्षेत्र के जोन,सेक्टर एवं बूथ प्रभारीयों संग़ बैठक कर उस विधानसभा की रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश कार्यालय में प्रेषित करने को प्रभारीयों को निर्देश दिए हैं।बुधवार को शंकरपुर रिंगरोड के पास शिवपुर विधानसभा की समीक्षा बैठक शिवपुर विधानसभा के संगठन प्रभारी/पूर्व एमएलसी श्री विशाल वर्मा द्वारा पार्टी के जोन, सेक्टर, बूथ प्रभारियों एवं विधानसभा के वरिष्ठ नेताओं संग बैठक की गई। बैठक में पिछले विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को मिले वोटो का विवरण और हार के कारणों पर गहन विचार विमर्श किया गया साथ ही विधानसभा में पार्टी को बूथ स्तर पर और सशक्त बनाने के लिए भी आपस में विचार विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए शिवपुर विधानसभा के संगठन प्रभारी/पूर्व एमएलसी श्री विशाल वर्मा ने प्रजापति ने कहा कि पार्टी उन 108 विधानसभा सीटों की समीक्षा कर रही है। जिन सीटों पर पार्टी को कम वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने विधानसभा के जोन, सेक्टर व बूथ प्रभारीयों के साथ सीधा संवाद कर उनसे और मेहनत करने की अपील की साथ ही आगामी चुनावों की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कई अहम मुद्दों पर चर्चा किया जिसमें वोटर लिस्ट में नए नाम जोड़ने एवं गलत नामों को काटने की रणनीति शामिल थी। सोशल मीडिया पर प्रचार और संगठन को मजबूत करने के विषय भी चर्चा किया। श्री विशाल वर्मा ने प्रभारी के रूप में पदाधिकारियों की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने कार्यकर्ताओं के कामों का मूल्यांकन भी किया। सांसद चंदौली वीरेंद्र सिंह ने बूथ स्तर पर नए मतदाताओं को जोड़ने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने पूर्ववर्ती सपा सरकार और पार्टी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की। अध्यक्षता विधान सभाध्यक्ष अक्षय प्रधान बबलू व संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया।बैठक में जिला महासचिव आनंद मौर्या, पूर्व विधायक उदय लाल मौर्या,जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू,आत्माराम यादव, डॉ. रामबालक पटेल, राधाकृष्ण उर्फ संजय यादव, प्रदीप मौर्य, हीरालाल मौर्या, संजय मिश्रा, धर्मेन्द्र सिंटू यादव, आकाश मौर्या, भीष्म भीम नारायण यादव, अजय मौर्या बबलू, धर्मेंद्र यादव, शशी यादव, उमेश यादव, नंदलाल जायसवाल, मोदी यादव, राजकुमार यादव, जय गोविंद, अवधेश गायक, इश्तियाक बल्ली, दिनेश यादव ,कौशल्या देवी, अखिलेश यादव, अजीत सोनकर, नन्हे जायसवाल, गणेशदत्त यादव, सुरेश पाल, बिरजू सोनकर, सलमा बेगम,अखिलेश पाल, सुनील यादव एडवोकेट, संजय सोनकर, चंदन यादव, सुजीत यादव, सुरेश मौर्य, पंकज मौर्या, अभय लाल सोनकर, राकेश मौर्या, दीनू यादव, जयप्रकाश मुसे, गौतम यादव, राहुल यादव,
अभिमन्यु यादव, अमिताभ यादव , सोनू यादव,मोनू यादव, जय हिंद, सुलाब राजभर, कमलेश पाल, मुशाफीर यादव ,एसपी छोटू, लवकुश यादव, विनोद, बाबूलाल, लालजी यादव, रविनाश रोशन, संतोष, नसीब बाबा, काशीनाथ व कपिल यादव आदि थे।











Leave a Reply