वाराणसी। अपर सत्र न्यायाधीश (पाक्सो द्वुतीय)नितिन पांडेय की अदालत ने थाना मिर्जामुराद के अंतर्गत दक्षिणी फ़ील्ड पर क्रिकेट खेलते समय जानलेवा हमला करने के मामले में कोर्ट ने आरोपी को जमानत दे दी।राजपुर थाना मिर्जामुराद निवासी आरोपी हिमांशु सिंह,अभिषेक सिंह,अभिषेक विश्वकर्मा को 50-50 हजार रुपये की दो जमानते एवं बन्धपत्र देने पर रिहा करने का आदेश दिया। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अजय सिंह एवं विशाल कुमार सिंह ने पक्ष रखा।
