वाराणसी। सिविल डिफेंस द्वारा जिलाधिकारी के निर्देश पर शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे पांच इलेक्ट्रिक सायरन की मरम्मत करा दिया गया हैं। एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा और उप नियंत्रक जितेन्द्र देव सिंह की देखरेख में नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय द्वारा शहर में लगे पांच सायरन को दुरुस्त कराया गया है। डिवीजनल वार्डेन श्री संजय राय ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में लगे सायरन का बुधवार को परीक्षण भी किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर समेत शहर में विभिन्न थानों समेत दस स्थानों पर लगे सायरन में पांच की मरम्मत करा दी गई हैं। जिसमे पांच सायरन बजने लगे हैं। अन्य पांच सायरन को जल्द ही ठिक कराने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन उनमें कई की स्थिति काफी दयनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *