
वाराणसी। शूटिंग के अंतर्गत फुटबाल प्रशिक्षक साकेत सिंह ने खिलाड़ियों को बताया कि गोल करने का अभ्यास जब इतना हो जाए कि आप अपनी इच्छा अनुसार गोल में जहां चाहे वहां गोल मार सके । तभी आप कह सकते हैं कि आप गोल मारते हैं, ना की गोल हो जाता है।
यूपीएससी द्वारा सिएट कॉलेज गहनी के खेल मैदान पर पांचवें दिन फुटबॉल प्रशिक्षुओं ने वॉर्म अप ,जागिंग ,स्ट्रेचिंग और गतिशील वार्म अप से अपने दिन की शुरुआत की।
शिविर के पांचवे दिन शूटिंग ,बाल कंट्रोल, पासिंग, ड्रिबलिंग और छोटे समूह में पासिंग के अंतर्गत खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण लिया।
शूटिंग के अंतर्गत खिलाड़ियों ने जहां गोल में सटीक निशानेबाजी का हुनर सीखा। वही ड्रिबलिंग के अंतर्गत बाल पर नियंत्रण रखते हुए गेंद को प्रतिपक्ष के खिलाड़ियों से बचाने का हुनर सीखा। एक सटीक पास टीम को मैच में बढ़त दिला सकता है, यह प्रशिक्षण , प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को दिया।
यूपीएससी के टेक्निकल डायरेक्टर डॉ ( मेजर ) अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को प्रशिक्षण शिविर का समय 6 से 8 प्रातः होगा।
वर्तमान में पंजीकृत 130 खिलाड़ियों को विभिन्न समूह में बाटकर 8 प्रशिक्षकों की मदद से यह शिविर संचालित हो रहा है। शिविर संयोजक सत्येंद्र बहादुर सिंह के अनुसार यह संख्या पिछले वर्ष के प्रशिक्षण शिविर से ज्यादा है। जो लड़कों में फुटबॉल के आकर्षण को दर्शाता है।
