
वाराणसी। जैतपुरा स्थित अखिल भारतीय सनातन न्यास, द्वारा आयोजित विश्व कल्याणार्थ एवं भारत में सुख समृद्धि एवं राष्ट्रहित के लिए समर्पित नौ दिवसीय मानस नवाह्न पारायण यज्ञ एवं श्री रामकथा संगीत में पूज्य संत पातालपुरी पीठाधीश्वर अनंत श्री विभूषित श्रीमद् जगतगुरु नरहरया नंद द्वाराचार्य श्री बालक देवाचार्य जी महाराज भक्तजन श्री रामकथा का श्रवण करेंगे।
कार्यक्रम को भव्यता हेतु एक जून 2025, रविवार को सुबह 7:30 बजे भव्य कलश शोभायात्रा जैतपुरा स्थित मां बागेश्वरी देवी के प्रांगण से जैतपुरा, नागकुंआ, डिगिया प्लाट, राजापुरा होते हुए गोपाल बाग कॉलोनी से पुनः कथा स्थल पर जाकर संपन्न होगा। जिसमें 101 सौभाग्यवती महिलाएं अपने सिर पर कलश नारियल लेकर चलेंगे तथा डमरू दल के भक्तगण तथा बच्चे महिलाएं पुरुष राम नाम का संकीर्तन एवं सनातन धर्म की जय, प्रभु श्री राम की जय, हर हर महादेव का जयकारा लगाते हुए चलेंगे।
कथा के मुख्य यजमान वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अजय जायसवाल धर्मपत्नी डॉक्टर पुष्पा जायसवाल संग पोथी लेकर चलेंगे।
इस अवसर पर पूज्य संत जन द्वाराचार्य मानस मर्मज्ञ बालक देवाचार्य महाराज जी भी शामिल होगे।
सायंकाल 7:00 बजे कथा पंडाल में पूज्य संतों के कर कमलों द्वारा कथा का शुभारंभ होगा। जिसमें दीप प्रज्वलन के माध्यम से कथा का विधिवत शुभारंभ होगा। कथा के दसवें दिन कथा पंडाल में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।
पत्रकार वार्ता में डॉक्टर अजय जायसवाल, रविशंकर सिंह, विष्णु गुप्ता, जयशंकर गुप्ता, रवि प्रकाश जायसवाल, राजेश सेठ, प्रमोद यादव ‘मुन्ना’, सुजीत जायसवाल, वतन कुशवाहा, किशोर सेठ शामिल रहे।
