
वाराणसी। भाविप काशी प्रदेश उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय के नीलकंठ शाखा द्वारा आशापुर क्षेत्र के कंपोजिट स्कूल में बाल संस्कार कार्यशाला में हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर एआरपी (हिन्दी) रविन्द्र यादव व विद्यालय की मुख्य अध्यापक रिचा सिंह ने पत्रकारिता के गुर बताए ।
रवि प्रकाश बरनवाल ने बच्चों को पुराने अखबार वितरित करके ड्रा द्वारा एक अक्षर बच्चों से निकलवा कर उस अक्षर से छपे खबर को बच्चों से पढ़वाया गया और उसके बारे में उन्हें विस्तृत जानकारी दी। शुभारंभ सभी बच्चों के साथ राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम गायन के बाद फूलों से बने गुलदस्ता को ए.आर.पी.(हिन्दी) रविन्द्र यादव को दिया। बच्चों में गुड़, चना व टाफी का वितरण किया गया।
