
वाराणसी। राष्ट्रमाता अहिल्याबाई के तीन सौवीं जयंती के पूर्व संध्या पर अधिवक्ताओं का एक जत्था विश्वनाथ धाम (कारिडोर)शाम सात बजे पहुंचा।धाम स्थित स्थित अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद अधिवक्ताओं ने वहां तीन सौ दीपक जलाये।
इस दौरान अधिवक्ता राष्ट्रमाता अहिल्याबाई अमर रहे,जब तक सुरज चांद रहेगा अहिल्याबाई का नाम रहेगा,भारत माता की जय,हर हर महादेव का नारा लगाते रहे। संक्षिप्त संबोधन में बनारस बार के पुर्व महामंत्री नित्यानंद राय ने देश के
प्रधानमंत्री और काशी के सासंद को कारिडोर में अहिल्याबाई की प्रतिमा स्थापित करने के लिये धन्यवाद दिया और मांग किया कि माता अहिल्याबाई को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाय। कार्यक्रम का संयोजन विवेकानंद प्रवास स्थल संरक्षण समिति के विनोद पांडे भैयाजी ने किया था अधिवक्ताओं के जत्थे में बनारस बार के पूर्व अध्यक्ष राजेश मिश्रा,पुर्व महामंत्री नित्यानंद राय,विनोद पांडे भैयाजी,पूर्व उपाध्यक्ष उदय नाथ शर्मा,रविशंकर त्रिपाठी,राजेश तिवारी,अजय शर्मा, कृष्णकांत सिंह,, शैलेन्द्र चौबे, शैलेन्द्र सिंह,नवनीत पांडे,वरून पाल,पवन थे।
