
वाराणसी। जनपद वाराणसी में निवेश को नई गति देने तथा औद्योगिक विकास की राह को सुगम बनाने की दशा में जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण जनपद स्तरीय एमओयू क्रियान्वयन इकाई (जनपदीय एमओयू) एवं जिला स्तरीय उद्योग समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी द्वारा निवेशकों के एम०ओ०यू० से सम्बन्धित एन०ओ०सी०, अनापत्तियां राजस्व प्रकरण, स्वीकृतियां इत्यादि का निस्तारण शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर तत्परता से किया जाए, ताकि परियोजना ससमय स्थापित हो सके।
बैठक में जी०बी०सी० रेडी श्रेणी की 46 प्रक्रियाधीन परियोजनाओं जिनमें 5683.43 करोड़ का निवेश और 11992 का रोजगार सृजन होना सम्भावित है, पर बिन्दुवार समीक्षा की गयी एवं मेसर्स रूद्रा रियल ईस्टेट प्रा०लि०, मेसर्स अरविन्द लि०, मेसर्स इथोरिका प्रा०लि०, मेसर्स काशी आनन्दम स्पिरिचुअल वेलनेस वैदिक विलेज एलएलपी, मेसर्स एन0आई0पी0 हाउसिंग प्रा०लि०, मेसर्स बनारस होटल लिमिटेड, मेसर्स अपोलो सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल, मेसर्स ओ0डब्लू0एम0 लॉजी पार्क वाराणसी, एलएलपीमेसर्स ओ0डब्लू0एम0 लॉजी पार्क वाराणसी एलएलपी, रोमा बिल्डर्स इत्यादि परियोजनाओं के भूमि विनिमय, मानचित्र, विद्युत कनेक्शन, विभिन्न विभागों की अनापत्तियां/एन०ओ०सी० की गहन समीक्षा करते हुए विभागों को तत्परता से निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये गये, जिसकी समीक्षा 15 कार्यदिवसों के भीतर पुनः की जायेगी। जनपद में हो रहे बड़े निवेश से सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिये गये कि उनको सूचीबद्ध करना सुनिश्चित करें ताकि निवेश सारथी पोर्टल पर इन्टेन्ट दाखिल कराते हुए एम0ओ0यू0 निर्गत कराया जा सके। ताकि समस्त सक्षम स्तर से उनकी समीक्षा हो सके। उद्योग बन्धु की बैठक में औद्योगिक आस्थान, चांदपुर में साफ-सफाई एवं कूड़ा उठान के सम्बन्ध में नगर निगम को निर्देश किया कि उनके द्वारा वांछित दरों जिस पर कि उद्यमी सहमत नहीं है, पर तार्किकता के आधार पर विचार कर अवगत कराया दिया जाए।अवैध ईंट भट्ठों को बन्द कराने के सम्बन्ध में सम्बन्धित उप जिलाधिकारी/क्षेत्रीय अधिकारी, उ०प्र०प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देशित किया गया। इस सम्बन्ध में शासन के दिशा-निर्देशों का अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। उद्यमियों द्वारा उठाये गये नये मुद्दों जैसे-कृषि उत्पादन मण्डी समिति की पोर्टल में कार्यप्रणाली में सुधार, औद्योगिक आस्थान के दो पार्को के रख-रखाव, द स्माल इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन को
सौपने, विद्युत कटौती एवं लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान, तथा औद्योगिक आस्थान में ट्रकों की अवैध पार्किंग से सम्बन्धित समस्याओं का तत्काल निराकरण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया। निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते क्षेत्रीय प्रबन्धक, यूपीसीडा, सीनियर हाईड्रो जियोलाजिस्ट, भू-गर्भ जल विभाग, खण्ड-वाराणसी, ई-डिस्ट्रिक मैनेजरको निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया। औद्योगिक आस्थान, चांदपुर, महेशपुर में पुलिस विभाग को नियमित पेट्रोलिंग कराये जाने एवं अवैध गुमटियों को हटाये जाने के सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी, सदर को निर्देशित किया गया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, उप जिलाधिकारी सदर/राजातालाब, रंजन सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय, मोहन कुमार शर्मा, उपायुक्त उद्योग एवं सम्बन्धित अधिकारीगण/राजेश भाटिया, आईआईए, राजेश सिंह, लघु उद्योग भारती एवं निवेशकगण/उद्यमीगण उपस्थित रहें।
