
सपा कार्यालय में मनाई गई रानी अहिल्याबाई की 300वीं जंयती
वाराणसी। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय अर्दली बाजार में राजमाता अहिल्याबाई की 300वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विचारगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई का जीवन समाज, संस्कृति और राष्ट्र के लिए समर्पित रहा। वे 28 वर्षों तक शासन करती रही और न कभी युद्ध हुआ न अकाल पड़ा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि वह एक कुशल प्रशासक थीं और कभी युद्ध में पराजित नहीं हुईं। उन्होंने धर्म, संस्कृति और पुरुषार्थ के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 1780 में उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया।
मुख्य अतिथि एमएलसी आशुतोष सिंहा ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई 300 वर्ष पूर्व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। उन्होंने किसानों को वट, पीपल और गूलर जैसे ऑक्सीजन देने वाले पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। संचालन करते हुए जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई ने अपने शासनकाल में बेहतर न्यायिक प्रशासन, महिला सशक्तिकरण, विधवाओं को संपत्ति में अधिकार, महिलाओं को अपनी बात राज दरबार में निःसंकोच करने का अधिकार दिलाया। धन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव आनंद मौर्य ने किया। इस अवसर पर भीष्म नारायण यादव, उमेश प्रधान, दीपचंद गुप्ता, सत्य प्रकाश सोनकर, वरुण सिंह, शशि यादव, नंदलाल कन्नौजिया, हीरू यादव, गोपाल पाण्डेय, रामकुमार यादव, सुजीत पांडेय शमशेर, सुरेश पाल, शिवप्रसाद गौतम, संजय यादव, राजेंद्र प्रसाद, योगेश सिंह, किशन सेठ, अयाज खान, सलमा बेगम, विनोद सिंह, दिनेश चौधरी, संगीता सोनकर, आशीष यादव व रवीनेश रोशन,विजय टाटा आदि ने विचार व्यक्त किया।
