वाराणसी। पिंडरा विधानसभा संगठन की समीक्षा बैठक सावित्री लान पिंडरा में विधानसभा के संगठन प्रभारी अतहर खान पूर्व विधायक की मौजूदगी में संपन्न हुई। जिसमें विधानसभा के पदाधिकारी, जोन, सेक्टर व बूथ प्रभारी उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी/पूर्व विधायक ने कहा कि आप लोगों के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है आप लोग वोटर लिस्ट में नए नाम जोड़ने एवं गलत नामों को कटवाने का काम तत्काल शुरू कर दीजिए। क्योंकि लोकतंत्र में असली हथियार वोट ही होता है जिससे चुनावी रूपी युद्ध को जीता जाता है। उन्होंने जोन, सेक्टर व बूथ प्रभारियों की उपस्थिति की जाँच भी की। स्नातक एमएलसी आशुतोष सिंन्हा ने उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को आप सभी से बहुत उम्मीद है इसलिए आप लोग हर वर्ग के लोगो को जोड़कर पीडीए को और सशक्त बनाइए।

जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए आप सभी लोग पूरी ईमानदारी से तैयारी में लग जाइए। जिस जोश के साथ पिछले लोकसभा चुनाव में सांसद जिताने का काम किया उसी जोश को बरकरार रखते हुए और मेहनत करना होगा। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष मनोज यादव एवं संचालन विधानसभा महासचिव अवधेश पटेल ने किया। बैठक में जिला महासचिव आनंद मौर्य, देबी मौर्य, बंसलाल पटेल, राजेंद्र पटेल, श्यामलाल पाल, सत्यप्रकाश सोनकर, डॉ विनोद भास्कर गौड़, फुलचंद यादव, राजू राजभर, मालती पटेल, प्रेम कुमारी, प्रमिला यादव, राकेश यादव, सत्य प्रकाश पटेल, त्रिदेव सरोज, डॉ अब्दुल गफ्फार, वरुण सिंह, संजय यादव आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *