वाराणसी। भाविप काशी प्रदेश उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय के नीलकंठ शाखा द्वारा आशापुर क्षेत्र के कंपोजिट स्कूल के बाल संस्कार कार्यशाला में अहिल्याबाई होलकर की जयन्ती दिवस पर रिचा सिंह ने सभी बच्चों से पुण्यश्लोका रानी अहिल्याबाई होलकर के विषय में अध्ययन कराया। जिससे कि बच्चों को अपने इतिहास की जानकारी हो । कक्षा सात की छात्रा श्रेया ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का आकर्षक व मनोहारी स्वरुप धारण किया । अहिल्या बाई के जीवनी को वालंटियर संजना राजभर के निर्देशन में कक्षा आठ की छात्राओं पलक प्रजापति व पूजा ने पोस्टर पर आकर्षक रूप से वर्णित किया। रवि प्रकाश बरनवाल ने बच्चों में गुड़, चना व बन (ब्रेड) का वितरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *