नज़र न्यूज नेटवर्क ने स्थापना के तीसरे साल के अवसर पर किया अपील आप सब्सक्राइब चैनल को करे

वाराणसी ।चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) इंदिरा नगर चितईपुर, वाराणसी द्वारा तीसरे स्थापना दिवस और चंद्रावती नरेश जयंती समारोह का आयोजन रविवार को सम्पन्न हुआ I

यह कार्यक्रम दो सत्र में आयोजित रहा I

पहले सत्र में वाराणसी के सुप्रसिद्ध कथक श्री संदीप मौर्य ने जहाँ वाग्देवी को पुष्पांजलि अर्पित किया, वहीं डॉ. छोटे लाल मनमीत जी के संगीतमय बुद्ध वंदना से कार्यक्रम का शुरुआत हुआ I

दीप प्रज्ज्वलन और संस्था की संस्थापक चंद्रावती नरेश जयंती पर उनके परिवारजन संग वरिष्ठ साहित्यकारों ने केक काटा तथा उनके चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया I

वरिष्ठ साहित्यकारों, पत्रकारों और समाज सेवियों को उनके अनुकरणीय और उत्कृष्ट साहित्यिक एवं सामाजिक योगदान हेतु चयनित सर्वश्री अशोक प्रिय दर्शी, सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध, हरिवंश सिंह “बवाल, डॉ कैलाश सिंह विकास, अखलाक “भारतीय जी को चंद्रा साहित्य गौरव, चंद्रा साहित्य सौरभ, चंद्रा साहित्य भूषण, चंद्रा साहित्य रत्न, तथा चंद्रा पत्रकारिता सेवा सम्मान पत्र

अंग वस्त्रम, स्मृति चिन्ह दे कर विभूषित किया गया I

चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर राम नरेश “नरेश” ने स्वागत किया। तथा सभी विभूतियों को बधाई दी।

सम्मानित होने वाले विभूतियों ने अपने उद्गार में चंद्रा साहित्य परिषद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस तरह के सम्मान को सराहनीय कदम बताया I

‘कीर्ति नाम धन्य चंद्रावती नरेश जीवन वृतांत” विषय पर संगोष्ठी में. डॉ. महेंद्र नाथ तिवारी अलंकार, डॉ.कैलाश सिंह विकास, डॉ. छोटे लाल सिंह मनमीत, श्री अतुल श्रीवास्तव इंजी. राम नरेश “नरेश” सभी ने चंद्रावती नरेश को एक नारी सशक्तिकरण का समर्थक कहते हुए आज के परिवेश में बालिका शिक्षा को बहुत ही महत्व पूर्ण भूमिका में बताया I

संस्था के पदाधिकारियों जिसमें डॉ.महेंद्र नाथ तिवारी अलंकार, डॉ.कैलाश सिंह विकास, दीपक दबंग, श्रीमती माधुरी मिश्रा, संजय नरेश, डॉ. मनमीत, डॉ.सुभाष चंद्रा, नाथ सोनांचली,योगेंद्र कुमार आदि ने इस कार्य क्रम में भरपूर सहयोग किया I

इसी तारतम्य में डॉ. कैलाश सिंह विकास, मुख्य महा प्रबंधक, नज़र न्यूज नेटवर्क की उपस्थिति में नज़र न्यूज नेटवर्क के तीसरे स्थापना दिवस पर महाप्रबंधक आशीर्वाद सिंह व राधा सेठ द्वारा केक काटने के बाद इंजी. राम नरेश नरेश ने प्रिंट और इलेट्रानिक मीडिया पर विस्तार से चर्चा किया I

ख्याति लब्ध मंच संचालक नाथ सोनांचली के सफल संचालन, परम हंस तिवारी परम की अध्यक्षता और भुलक्कड़ बनारसी के मुख्य आतिथ्य में काव्य संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें अंग वस्त्रम,स्मृति चिन्ह और माल्यार्पण से सभी स्वनाम प्रसिद्ध कवियों/ कवित्रियों को संस्था के अध्यक्ष इंजी. राम नरेश “नरेश”, डॉ. महेंद्र नाथ तिवारी अलंकार, डॉ. सुभाष चंद्रा, डॉ. कैलाश सिंह विकास, नाथ सोनांचली, संजय नरेश,माधुरी मिश्रा,ऋचा नरेश आदि द्वारा सम्मानित करने के उपरांत कवियों द्वारा हर विधा के गीत ,गजल एवं हास्य व्यंग की रचना काशिका में भी पढ़ीं गईI

पत्रकार डॉ. कैलाश सिंह विकास, आनंद कुमार सिंह अन्ना, राम बली मिश्रा , अतुल श्रीवास्तव, परम हंस तिवारी परम,दीपक दबंग, भुलक्कड़ जी बनारसी, गिरीश पांडेय काशिकेय, हरि वंश सिंह बवाल, प्रमोद जी, राजू विश्वकर्मा, डॉ.मन मीत, श्री सिद्ध जी, माधुरी मिश्रा, मधुलिका राय, साधना शाही,संध्या मौर्य, अजय विमल, तेज बली अनपढ़, संतोष प्रीत, संगीता मिश्रा की विभिन्न साहित्यिक विधा लिए उपस्थिति से काव्य संध्या को नई ऊँचाई प्रदान हुई I

कवि इंजीनियर राम नरेश “नरेश” द्वारा आये हुए मीडिया मित्रों,अतिथियों, कवियों, संचालक एवं सांस्कृतिक

महासचिव नाथ सोनांचली, डॉ.मनमीत, कथक संदीप मौर्य, और चकिया क्षेत्र से आये सभी के प्रति हृदय से आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन और सांध्य भोजन से इस भव्य समारोह का समापन हुआ I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *