
वाराणसी। श्री गुरुदेव दत्त परंपरा की पीठ आदिनाथ संप्रदाय ,भारत के पीठाधीश्वर एवं हिंदू जोड़ो यात्रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर परम पूज्य श्री श्री 1008 डॉ कल्किराम महाराज जी दो दिवसीय काशी प्रवास पर आ रहे हैं। काशी में दिनांक 4 जून से 6 जून तक सनातन धर्म को मजबूत करने के लिए आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में महाराज जी हिस्सा लेंगे। जिसमें प्रमुख रूप से 5 जून को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर अस्सी घाट में ब्रह्मराष्ट्र एकम एवं विश्व महासंघ ट्रस्ट श्री कुल पीठ द्वारा आयोजित मां गंगा प्राकट्य महोत्सव में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। दिनांक 4 जून को सायं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। 5 जून को प्रातः 7:00 बजे से 9:00 बजे तक अस्सी घाट पर चुनरी मनोरथ यात्रा में शामिल होंगे तत्पश्चात दोपहर 12:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे । 5 जून को सायं अस्सी घाट पर गंगा आरती में भाग लेंगे।
यह जानकारी चन्द्रशेखर महादेव
(मीडिया समन्वयक) ने दी है।
