वाराणसी। बुधवार को वसन्त कन्या महाविद्यालय में “विश्व महासागर दिवस” पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन माँ वसन्त को पुष्पांजलि अर्पित कर महाविद्यालय की आदरणीय प्राचार्या प्रो0 रचना श्रीवास्तव जी के उत्साहपूर्ण आर्शीवचनों तथा “विश्व महासागर दिवस” की प्रासंगिकता को स्पष्ट करते हुए किया गया। तत्पश्चात् प्रथम वक्ता के रूप में डाॅ0 पूनम वर्मा के द्वारा विश्व महासागर दिवस के उपलक्ष्य में महासागर से जुड़ी समस्यायें, जागरूकता और समाधान जैसे महत्त्वपूर्ण बिन्दुओं पर ध्यान आकर्षित किया। साथ ही ईश्वर को कृतज्ञता ज्ञापित करते हुये “राग भैरवी” में भजन को प्रस्तुति भी दी। कार्यक्रम की दूसरी कड़ी के रूप में डाॅ0 दीक्षा जायसवाल के द्वारा “विश्व महासागर दिवस” पर चित्रकला के माध्यम से जन-जागरूकता को फैलाने तथा समुद्री जलीय जीवों की समस्याओं को आकर्षक ढ़ंग से प्रस्तुत किया गया। जो ना केवल कलात्मक बल्कि मानव अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम बना। कार्यक्रम का सफल संचालन डाॅ0 प्रतिभा यादव के द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की डाॅ0 शान्ता चटर्जी, डाॅ0 शुभ्रा सिन्हा, डाॅ0 शशिकला, डा0 नैरंजना श्रीवास्तव, डा0 सुप्रिया सिंह, डा0 आरती चैधरी, डा0 प्रतिमा सिंह, डा0 शुभांगी श्रीवास्तव, डा0 मालविका, डा0 प्रीति विश्वकर्मा सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकायें उपस्थित रहे तथा धन्यवाद ज्ञापन डा0 सुशील यादव के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *