वाराणसी। सहायक नदियों की रक्षा के बिना गंगा रक्षा की बात बेमानी है उक्त बातें गंगा समग्र काशी विभाग के विभाग संगठन मंत्री शुभम् जी ने असि नदी पूजन के दौरान कही। गंगा समग्र काशी दक्षिण की ओर से आयोजित असि नदी पूजन एवं दुग्धाभिषेक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि असि नदी की पुनरुद्धर की बात दशकों से चल रही है लेकिन मौके पर कुछ भी होता हुआ नहीं दिख रहा है उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए असि नदी पर चल रहे सरकारी और CSR वाली परियोजनाओं का ब्यावरा जुटने का निर्देश दिया ताकी उन एजेंसियों से मिलकर उनकी प्रगति का जायजा लिया जाए।

गंगा समग्र की ओर से आज संकट मोचन पुलिया पर नदी पूजन आरती एवं दुग्धाभिषेक कार्यक्रम आयोजित था।

गंगा समग्र काशी दक्षिण के जिला संयोजक श्रवण कुमार मिश्र ने विधि पूर्वक नदी का पूजन विद्वान आचार्यों की देख रेख में संपन्न कराया।

दशकों से पर्यावरण संरक्षण और नदी आंदोलन से जुड़े हुए जागृति फाउंडेशन के महासचिव एवं समाजसेवी, वरिष्ठ पत्रकार रामयश मिश्र ने कहा कि लगातार जागरूक करते रहने के बाद भी नदी के हालात साल दर साल खराब ही होते गए। बिना दृढ़ इच्छा शक्ति के नदी संरक्षण का कार्य नहीं हो सकता। नदी संरक्षण के लिए एक बड़े आंदोलन की जरूरत है। वाराणसी की पहचान असि एवं वरुण जब बचेंगी तभी गंगा हमारी बचेंगी।

संगठन के सहायक नदी प्रमुख कपीन्द्र तिवारी ने उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने हाथ में गंगाजल लेकर असि नदी को बचाने का संकल्प लिया। उक्त अवसर पर श्री चंद्रशेखर मिश्र, आरबी सिंह, यश चतुर्वेदी आदि लोग प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *