
वाराणसी वसंत कन्या महाविद्यालय में ‘‘विश्व पर्यावरण दिवस’’ मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन माँ वसंत को पुष्पांजलि अर्पित कर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव जी के आशीर्वचनों के साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता करते हुए किया गया।
कार्यक्रम में काॅलेज की वरिष्ठ डाॅ. शान्ता चटर्जी मैम भी मौजूद रहीं। तत्पश्चात प्रथम वक्ता के रूप में डाॅ. मालविका ने ‘‘प्लास्टिक: एक वैश्विक पर्यावर्णीय संकट’’ पर व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग एवं उसके हारिकारक प्रभाव एवं निदान पर प्रकाश डाला। उसके उपरान्त डाॅ. प्रतिभा यादव एवं डाॅ. सुशील यादव ने एक क्वीज का आयोजन किया। डाॅ. प्रीति विश्वकर्मा ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित एक अत्यंत संवेदनशील कविता का पाठ किया। धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. दीक्षा जायसवाल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डाॅ. प्रतिभा यादव ने किया तथा काॅलेज के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
