भारत विकास परिषद रामनगर ने तेरह तरह के पौधा राजकीय बाल गृह मे लगाया

वाराणसी।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय बाल गृह (बालक) रामनगर के प्रांगण में भारत विकास परिषद,शाखा रामनगर के गतिविधि संयोजक ” पर्यावरण ” के द्वारा पीपल, वरगद,प्लास, बेल , अमला, सीता अशोक, सहित अन्य 13 तरह के पौधा का रोपण किया गया।

बालक द्वारा पर्यावरण से संबंधित चित्रकला व नाटक का मंचन हुआ ।‌

उक्त अवसर पर बालकों को कॉपी, स्टेशनरी ,व मिष्ठान खिलाकर , अधिक से अधिक पौधा लगाने व उसे संरक्षण देने हेतु जागरूक किया गया।

भारत विकास परिषद के उपाध्यक्ष अमरेश कुशवाहा , डॉ विजयनंद तिवारी,श्रीमती रविकांत मिश्रा, गुलाबचंद व अन्य सम्मानित सदस्यगण तथा संस्था के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र प्रसाद सिंह,संस्था अधीक्षक श्रीमती रितु राजेश द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *