वाराणसी। उदय प्रताप स्वायत्तशासी कॉलेज में जंतु विज्ञान विभाग तथा वाइल्ड लाइफ ऑफ इंडिया की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम प्लास्टिक प्रदूषण को मात दें को केंद्र में रख कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उदय प्रताप शिक्षा समिति के सचिव एवं राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के न्यायाधीश जस्टिस एसके सिंह ने ऑनलाइन जुड़कर संगोष्ठी में कहा कि पर्यावरण प्रदूषण जिस गति से बढ़ रहा है वह जीवन के लिए बहुत बड़ा संकट है। प्रो. सुधीर कुमार राय ने पर्यावरण के प्राकृतिकपक्ष और उसके प्रदूषण की चर्चा की। भौतिकी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. शशिकांत द्विवेदी ने वायुमण्डल की संरचना की चर्चा किया। इस अवसर पर प्रो. सन्त कुमार सिंह, प्रो.एन पी सिंह,संयोजन प्रो. तुमुल सिंह ने संचालन और धन्यवाद ज्ञापन प्रो डॉ संजय कुमार श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *