
वाराणसी। मीरा फाउंडेशन की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर अशोक विहार और आसपास में पौधारोपण किया गया। जिसमें बच्चों, वालंटियर्स एवं टीम सदस्यों ने पौधे लगाए और पर्यावरण को संरक्षित रखने का संदेश दिया। बच्चों को पेड़-पौधों का मित्र बनने के लिए प्रेरित किया गया।
वहीं, गंगा दशहरा के पर राजघाट पर 39 जीटीसी कि ओर से में बृहद स्वच्छता अभियान एवं नमामि गंगे तथा अन्य संस्थाओं के सहयोग से शरबत वितरण किया गया। इस अवसर पर 137 सीटी एफ, 39 जीटीसी, गोरखा रेजीमेंट, नमामि गंगे और स्थानीय नागरिकों सहित कई संस्थाओं ने सहभागिता की और मिलकर गंगा घाट की सफाई की। इस अवसर पर विजय कुमार, अजय, दीपशिखा, अतिंद्र, दिवाकर, प्रियंका, प्रियांशी, प्रीतम, शानवी, कुश सर और संध्या, मनोज आदि थे।
