
विश्व पर्यावरण दिवस
वाराणसी। विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री काशी अग्रवाल समाज के समाज सेवा विभाग में अग्रसेन महिला समिति की ओर से बच्चों नें पर्यावरण बचाओ जनजागरण स्केटिंग रैली निकाली। रैली को वनिता पब्लिक स्कूल के पास समाज सेवा विभाग की अध्यक्ष शशिबाला शाह, नगरनिगम प्रवर्तन दल के कर्नल संजीव शर्मा एवं राजेश डोंगरा नें हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। हरे परिधान में बच्चें स्केटिंग करते हुए हाथ में प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ, अब हर दिन पेड़ लगाएंगे, धरती पर हरियाली लाएंगे, स्वच्छता अपनाये घर को हरा भरा बनाये इत्यादि स्लोगन से सड़क के दोनों ओर के राहगीरों एवं नागरिकों को जागरूक कर रहें थे। रैली लहुराबीर, पिपलानी कटरा, कबीरचौरा, लोहटिया, मैदागिन होते हुए श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज के प्रांगण में जाकर समाप्त हुईं। वहां ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें समस्त बच्चों एवं शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ दिलायी गई। समस्त बच्चों को तुलसी के पौधे का वितरण किया गया। अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल ‘हरे कृष्ण ज्वेलर्स’ नें समस्त काशीवासियों को स्वस्थ समाज एवं स्वच्छ भारत बनाने के लिये पौधरोपण करने एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का सन्देश दिया। इस अवसर पर उपसभापति आरसी जैन, दीपक अग्रवाल ‘लायन’, मंत्री समाज राजकिशोर चंद्र अग्रवाल, समाज सेवा मंत्री बृजकमल दास अग्रवाल, पवन कुमार मित्तल प्रद्युम्न कुमार शाह, आमोद अग्रवाल, मनीष गुप्ता, विवेक डोंगरा, सोनी चौरसिया,अमिता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल आदि थे।
