
वाराणसी। कैंसर मरीज की जीवन रक्षा के लिए समाजसेवी और दंत चिकित्सक डा.पीयूष पांडेय ने होमी भाभा कैंसर हास्पिटल में रक्तदान किया। डा.पीयूष ने बताया कि कैंसर पीड़ित मरीज को ओ नेगेटिव ब्लड की जरूरत है। हास्पिटल पहुंच कर अपना 48वां रक्तदान किया। मरीज के परिजनों ने डा.पांडेय के मानवीय सेवा की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। डा.पाडेय नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड में सेक्टर वार्डेन है।
