
वाराणसी।ब्रह्मराष्ट्र एकम संस्था द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित गंगा प्राकट्य महोत्सव के क्रम में इस वर्ष भी अपने चतुर्थ संस्करण में भव्य और दिव्य रूप में गुरुवार को प्रातः चुनरी मनोरथ एवं सायं छप्पन भोग अर्पण के साथ रंगारंग कार्यक्रम का सफल आयोजन अस्सी घाट पर मां गंगा सेवा समिति के प्रांगण में किया गया।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण मां गंगा को आर-पार की चुनरी के साथ 5000 साड़ियों का चुनरी मनोरथ चढ़ावा था तत्पश्चात सायंकाल में मां गंगा की महाआरती के साथ दिव्य छप्पन भोग अर्पण कार्यक्रम से सभी श्रद्धालु भावभीभोर हो गए।
उपरोक्त कार्यक्रम श्रीकुल पीठाधीश्वर डॉ. सचिंद्रनाथ महाराज एवं वहां उपस्थित सभी गणमान्य ने दीप प्रज्वलन कर श्रीगणेश किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आयुष मंत्री उ.प्र सरकार दयाशंकर मिश्रा ने संस्था के प्रयासों का सराहना करते हुए समाज के विशिष्टजनों का गंगापुत्र,गंगा प्राकट्य सम्मान से सम्मानित किया। साथ ही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महाराष्ट्र नासिक से पधारे आदिनाथ संप्रदाय के पीठाधीश्वर कल्किराम महाराज, स्वामी कृपानन्द महाराज,लाल बाबा आदि के गरिमामई उपस्थिति से कार्यक्रम के उद्देश्यो को बल मिला । उन्होंने बताया कि
इस आयोजन का उद्देश्य केवल धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय चेतना को जनमानस तक पहुंचाना है। विविध जाति, संप्रदाय व विचारधाराओं के लोग मिलकर एकता, समानता व समरसता के साथ मां गंगा की सेवा में समर्पित होकर अपने दायित्व का निर्वहन करते रहते है। संगठन के ट्रस्टी पं सतीश चंद्र मिश्र, रविंद्र नाथ मिश्र, मां गंगा सेवा समिति के श्रवण मिश्र, विज, राकेश पांडेय, संतोष कश्यप, कमलेश शुक्ल, धारण पांडेय, महेश दुबे, धीरेन्द्र पांडेय, राहुल सिंह, जयदीप शुक्ल, निखिल, अरविंद , अजय, रागिनी, शिवांगी, रजनी आदि लोग ने कार्यक्रम सजाने में सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन चक्रवर्ती विजय नावड ने किया।
संस्था के युवा अध्यक्ष कुशाग्र सनातनी ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
