मूलगंध कुटी बिहार में विधिवत दर्शन पूजन किया

वाराणसी। 16वें केंद्रीय वित्त आयोग के चेयरमैन डॉ अरविंद पनगढ़िया ने सपत्नी एवं सचिव रित्विक पांडे सहित अन्य सदस्यों ने शुक्रवार को सारनाथ का भ्रमण किया। लोगों ने सारनाथ में पुरातात्विक साइट के साथ-साथ म्यूजियम का भी भ्रमण कर वहां रखे पुरातात्विक अवशेषों का अवलोकन किया। तत्पश्चात मूलगध कुटी में विधिवत दर्शन पूजन किए। सारनाथ भ्रमण के पश्चात आयोग के लोग बीएचयू स्थित बिड़ला मंदिर में भी दर्शन पूजन किए। सारनाथ म्यूजियम में निरीक्षण के पश्चात् अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने विजिटर बुक पर संदेश भी लिखें।

भ्रमण के दौरान आयोग के चेयरमैन डॉ अरविंद पनगढ़िया के साथ, अमिता पनगढ़िया, सचिव रित्विक पांडे के अलावा मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल सहित अन्य अधिकारी आदि लोग प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *