संस्कृत विश्वविद्यालय के(पत्रकारिता एवं ज़न संचार विज्ञान)सामाजिक विज्ञान विभाग में प्रवेश प्रक्रिया शुरू:- प्रो• शैलेश कुमार मिश्र

 

वाराणसी।सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के विभागाध्यक्ष, सामाजिक विज्ञान विभाग प्रो• शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि विभाग के अन्तर्गत संचालित स्ववित्तोषित पत्रकारिता एवं जनसंचार विज्ञान स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम सत्र 2025-27 तथा पुरातत्व एवं संग्रहालय विज्ञान स्नातकोत्तर डिप्लोमा सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है।

प्रवेशावेदन पत्र का वितरण

इच्छुक अभ्यर्थी 07 जून 2025 से सामाजिक विज्ञान विभाग से किसी भी कार्य दिवस में प्रवेशावेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। विभाग द्वारा नियमानुसार प्रवेशावेदन पत्र वितरित किए जाएंगे।

महत्वपूर्ण जानकारी–

पाठ्यक्रम: पत्रकारिता एवं जनसंचार विज्ञान स्नातकोत्तर (सत्र 2025-27)

पाठ्यक्रम: पुरातत्व एवं संग्रहालय विज्ञान स्नातकोत्तर डिप्लोमा (सत्र 2025-26)

प्रवेशावेदन पत्र प्राप्त करने के लिए संपर्क: सामाजिक विज्ञान विभाग, सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी।

अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए विभाग से संपर्क कर सकते हैं और अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *