
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप मौर्य के कैंप कार्यालय रामलखन नगर टड़िया में पीडीए चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि शिवपुर विधानसभा के संगठन प्रभारी/पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा ने कहा कि घर घर जाकर पीडीए पर्चा को बांटना होगा। पीडीए के लोगो को उनके हक और अधिकार को बताना होगा। अध्यक्षता प्रदीप कुमार मौर्य और संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, पूर्व विधायक उदय लाल मौर्य, आनंद मौर्य, महेंद्र सिंह यादव, आनंद मोहन गुड्डू, गणेश यादव, संजय मौर्या प्रधान, जैन कुशवाहा, रामधारी यादव, आकाश मौर्या, कैलाश सोनकर, राकेश मौर्या, मोतीलाल, सुभाष पार्षद, मनोज मौर्या प्रधान, नन्हे जायसवाल व दिलावर यादव ने विचार व्यक्त किए। इसके पूर्व शिवपुर विधानसभा के जोन नंबर 1 एवं 2 की बैठक बनकट, चौबेपुर में आहूत की गई जिसमें जोन के सभी सेक्टर और बूथ के प्रभारी उपस्थित थे। लोगों ने अपने अपने सेक्टर में घर घर जाकर पीडीए पर्चा बांटने का संकल्प लिया। इसके बाद शाम को शंकरपुर रिंगरोड के पास शिवपुर विधानसभा के जोन नंबर 3 एवं 4 की बैठक की गई। समीक्षा बैठक में शिवपुर विधानसभा के संगठन प्रभारी/पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। विधानसभा में पार्टी को बूथ स्तर पर और सशक्त बनाने के लिए भी आपस में विचार विमर्श किया गया।
जिसमे पूर्व विधायक उदय लाल मौर्या, राधाकृष्ण उर्फ संजय यादव, हीरालाल मौर्या, संजय मिश्रा, आकाश मौर्या, उमेश प्रधान, अक्षय प्रधान, डॉ रमेश राजभर, अखिलेश यादव, धर्मेन्द्र सिंटू, अवधेश अंबेडकर, आनन्द यादव, अजीत सोनकर, नन्हे जायसवाल, गणेशदत्त यादव, अखिलेश पाल, सुनील यादव, अभय लाल सोनकर, जयप्रकाश मुसे, गौतम यादव, राहुल यादव,अभिमन्यु यादव आदि थे।
