वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल एवं आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने बरसात पूर्व नालियों की सफाई शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराए जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है। मंत्रीद्व्य ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि बरसात के दौरान शहर में सड़कों पर जल जमाव नहीं होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने जल जमाव वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां युद्ध स्तर पर तत्काल नलियों की सफाई सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया।

मंत्रीद्व्य रविंद्र जायसवाल एवं डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ शनिवार को सर्किट हाउस कमिश्नर एस. राजलिंगम, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार एवं नगर आयुक्त अक्षत वर्मा सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन स्थानों पर नालियों की सफाई हो चुकी है, वहां पर नालियों से निकली हुई सिल्ट कतई नहीं होनी चाहिए, सुनिश्चित कर लिया जाए। इसके अलावा जिन क्षेत्रों में नालियों की सफाई कराई जा रही है, वहां पर सड़क के किनारे मलवा न रखा जाए। नालियों से निकलने वाले मलबे को तत्काल मौके से हटवाया जाए। उन्होंने बरसात के दौरान को लो-लाइन एरिया में जल जमाव होने की स्थिति में तत्काल मौके पर पंप लगाकर जल निकासी सुनिश्चित कराए जाने हेतु दायित्व तय किए जाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बरसात के दौरान पूरे शहर में नियमित एवं समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित हो। कूड़े की उठान में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि विशेषकर शहरी क्षेत्र का सड़क के मरम्मत एवं निर्माण के जो कार्य गतिमान है, विशेष प्रयास कर उन्हें बरसात से पूर्व पूरा कराए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *