वाराणसी ।शनिवार को उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के आयुष मंत्री डा दयाशंकर मिश्र दयालु जी द्वारा काशीपुर गली के निर्माण के कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

उक्त अवसर पर सम्बोधित करते हुए डा मिश्र ने कहा कि सड़क निर्माण के पहले सीवर लाइन को पूरा बदल जाए तभी सड़क बनाया जाए ।

इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद संजय केसरी,कसेरा महासभा के पूर्व मंत्री और व्यापारी नेता डा सतीश कुमार कसेरा ने मंत्री जी को माला पहनाकर अभिनंदन किया।

आयोजन में पूर्व पार्षद अमरीश केसरी, बाबू तिवारी, किशन कसेरा, सोनू कसेरा क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे । माननीय मंत्री जी का स्वागत एवं नारियल फोड़कर के उद्घाटन संपन्न किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *