वाराणसी। चिरईगांव की विज्ञान शिक्षिका, अकेडमी रिसोर्स पर्सन श्रीमती रश्मि त्रिपाठी को इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जनर्लिस्ट(आईएजे) ने 30 वां काशीरत्न, शान ए काशी 2025 आयोजन समारोह में गत मंगलवार को शान ए काशी 2025 अलंकरण से अलंकृत किया।

यह समारोह सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के पाणिनि भवन सभागार में आयोजित रहा। मुख्य अतिथि पद्मश्री पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ व कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा, सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी ने दी।

समारोह में आईएजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा कैलाश सिंह विकास, आकाशवाणी वाराणसी के निदेशक राजेश गौतम भी उपस्थित रहे।

श्रीमती रश्मि त्रिपाठी का कहना है कि बालिका शिक्षा, बच्चों में छुपी प्रतिभा का विकास, व्यक्तित्व निर्माण, जीवन कौशल , उनकी बेहतरीन उपलब्धियां मेरा उद्देश्य है।

और खासतौर पर बालिका शिक्षा इतनी अच्छी हो कि उन्हें जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अपना नाम करे।

श्रीमती रश्मि त्रिपाठी को शान ए काशी 2025 अलंकरण मिलने सेवा निवृत्त हरिश्चंद्र पी जी कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रेम नारायण त्रिपाठी,उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ वाराणसी की जिलाध्यक्ष श्रीमती अमृता सिंह, कल्पना तिवारी, विनय कुमार श्रीवास्तव, आशीर्वाद सिंह, मोहम्मद दाउद, मोती लाल गुप्ता ने बधाई दी है।

शिक्षा जगत में हर्ष व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *